गरियाबंद ब्रेकिंग: फांसी पर लटके मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक की लाश फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिली है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतरवाकर चीरघर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम झरगांव निवासी कमलेश पाथर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। युवक का शव झरगांव और उड़ीसा पोर्टीपारा के बीच सड़क किनारे खेत में लगे पेड़ पर लटकते हुए मिला है। बताया जा रहा है कि युवक आज सुबह 8 बजे घर से निकला था। इसके बाद ग्रामीणों ने उसका लाश फंदे पर लटकते देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर देवभोग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं मामले में मृतक के परिजनों का बयान लिया जाएगा। जिसके स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद के जंगल में युवक की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन