कन्या शाला नवापारा में सम्मान समारोह संपन्न, प्रतिभावान छात्राओं और दानदाताओं का हुआ सम्मान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला नवापारा में सम्मान समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम अभनपुर रवि सिंह, अध्यक्षता सृजन सोनकर तहसीलदार गोबरा नवापारा तथा विशिष्ट अतिथि सीएमओ प्रदीप मिश्रा, शाला विकास समिति अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्था प्राचार्य सरिता नासरे द्वारा सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत श्रीफल एवं पौधे भेंटकर किया गया। इस अवसर पर संस्था में अध्ययनरत गरीब छात्राओ की फीस तथा अन्य सामाग्री दान करने वाले दान दाताओं, पत्रकारो का सम्मान भी इस अवसर पर किया गया। एसडीएम रवि सिंह ने कहा कि नगर की ये खूबसूरती है कि जो दान करते है उन दानदाताओं का सम्मान भी किया जाता है। साथ ही शाला को सहयोग करने की भी बात कही।
इनका हुआ सम्मान

रमेश चौधरी, श्याम किशोर शर्मा, आलोक पहाड़िया, विनोद जैन, मनीष जैन, श्रीकांत साहू, युवराज साहू, नीरज शर्मा, तुकाराम कंसारी, नागेन्द्र निषाद, शिवकुमार अग्रवाल, द्वारका चक्रधारी, जी आर ग्वाल, कमलेश साहू, अन्नपूर्णा देवांगन, ठागेश्वर साहू, ज्योति साहू, रानी निषाद, तारणी निषाद, गूंजा साहू, प्रमिला ध्रुव, शैलेन्द्री साहू, गोपालराम वर्मा एवं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर स्काऊट – गाइड, डॉ उमा गुप्ता, फाखरा खानम दानी, नवनिर्वाचित पार्षद रामरतन निषाद, हेमन्त साहनी, टिकेश्वर गिलहरे, उमा कंसारी का भी सम्मान किया गया।
प्रतिभावान छात्राओं का हुआ सम्मान

उक्त अवसर पर संस्था की प्रतिभावान छात्राओं जिन्होने शिक्षा सत्र 2021-22 से लेकर सत्र 2023-24 तक बोर्ड परीक्षा में प्रमुख रूप से सत्र 2023-24 में 10 वीं सुमन टण्डन 96.8% प्रथम, हीना साहू 94.3% द्वितीय, 12 वीं में कुसुम गिलहरे 88.8% प्रथम, राजेश्वरी 87.2%, साधना यादव 87.2% द्वितीय, सत्र 2022-23 में 10 वीं में खुशी साहू 90.8% प्रथम, संतोषी साहू 84% द्वितीय, 12 वीं में दीप्ति सोनकर 85.5% प्रथम, जैस्मीन साहू 83% द्वितीय, सत्र 21-22 में 10वीं में सेजल सूर्यवंशी 87.8% प्रथम, धनेश्वरी साई 86.5%, द्वितीय, 12 वीं में प्रथम भावना साहू 82.4% प्रथम, कविता साहू 77.4% द्वितीय तथा राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त छात्रा नेहा डढ़हरे का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डी के देवांगन, टी.एस. ध्रुव, प्रियंका साहू द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता रमा ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के व्याख्याता गण तथा छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK
यह खबर भी जरुर पढ़े
पीएमश्री हरिहर शाला में लईका मड़ई का आयोजन, सांकृतिक कार्यक्रम और आनंद मेले की रही धूम











