नवापारा ब्रेकिंग : संदिग्ध परिस्थिती में मिली अधेड़ की अर्धनग्न लाश, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-  नवापारा से लगे ग्राम कुर्रा में एक अधेड़ शख्स की संदिग्ध परिस्थित में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नवापारा शहर से लगे ग्राम पंचायत कुर्रा में एक दुकान के बाहर सीढ़ी में एक अधेड़ उम्र के शख्स की फांसी पर लटके लाश मिली है। मृतक का शव अर्धनग्न हालत में था। दोपहर बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान प्रमोद सिंह के रूप में हुई है। वह भिलाई का रहने वाला था और ट्रक ड्राइवर था।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को नवापारा सीएचसी भिजवा दिया। शनिवार सुबह परिजनों की उपस्थिति में शव को पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। परिजनों का बयान लिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना स्थल पर मौजूद आसपास के लोगों ने बताया कि एक दिन पहले मोबाइल पर किसी से बात कर मरने की बात कह रहा था।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button