गरियाबंद ब्रेकिंग: पेड़ पर लटके मिला युवक की लाश, इस बात की आशंका जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में एक युवक पेड़ पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना अमलीपदर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार अमलीपदर मांझी पारा के रहने वाले 36 वर्षीय युवक सपूर सिंह मांझी का शव पेड़ पर लटकते मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक खेती किसानी का काम करता था। वह सुबह धान की कटाई के लिए अपने खेत की ओर गया। युवक ने अपने खेत में लगे पेड़ पर फंदा बनाकर लटक गया। सुबह ग्रामीण खेत की ओर गए तो उसकी लाश देख इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी।

घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस शव को फंदे से नीचे उतरा और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। परिजनों का बयान लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि युवक शूगर बीमारी से परेशान था। कई दिनों से उनका तबियत खराब था। आशंका जताई जा रही है इसी बात से परेशान होकर युवक ने फांसी लगा ली।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: फांसी पर लटके मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button