ससुर और पति की प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में ससुर पर लगाया गंभीर आरोप

3 माह पहले हुई थी शादी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम क्षेत्र में एक नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें नवविवाहिता ने ससुर और पति की प्रताड़ना से आत्महत्या की बात कही है। मामले में पुलिस ने ससुर और पति के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम लचकेरा निवासी गिरधारी यादव (26 वर्ष) की शादी 3 माह पूर्व सामाजिक रीति-रिजाज से नेहा यादव के साथ हुई थी। 6 नवंबर की शाम नेहा ने अपने घर के छत पर लगे हुक से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि नेहा यादव लोमष मानिकपुरी के खेत में धान कटाई करने गई थी, जो शाम करीब 4.30 बजे घर लौटी। नेता का पति विष्णु निजी काम से दूसरे गांव चला गया था। शाम 7 बजे घर लौटा, तो दरवाजा अंदर से बंद था।

ससुर और पति पर प्रताड़िता करने का आरोप

मृतका नेहा यादव ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उसने अपने पत्नी को आवाज लगाई, घर का दरवाजा भी घटखटाया। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका में पति ने गांव के सरपंच और कोटवार को बुलाकर दरवाजा तोड़कर घर के अंदर पहुंचा, तो नेहा की लाश फंदे पर लटक रही थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाईड नोट मिला। जिसमें महिला ने ससुर विष्णु यादव और पति गिरधारी यादव पर प्रताड़िता करने का आरोप लगाया है।

ससुर लूटना चाहता था इज्जत

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्ट के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की। सुसाइड नोट और पूछताछ में पता चला कि ससुर विष्णु यादव उसकी इज्जत लूटना चाहता था। इस बात की जानकारी उसके पति गिरधारी को भी थी। लेकिन पिता के आदतों को जानने के बावजूद पति कुछ नहीं करता था। इन बातों से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली है।

मामले में पुलिस ने मृतका के ससुर विष्णु यादव और पति गिरधारी यादव के खिलाफ आत्महत्या के उकसाने के आरोप में धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति जनपद में कम्प्यूटर ऑपरेटर, जांच में ये बात आई सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन