कलेक्टर ने अधिकारियों के बीच किया कार्य विभाजन, डिप्टी कलेक्टर रामसिंह सोरी बनाये गये छुरा एसडीएम

जिला सत्कार अधिकारी का प्रभार डिप्टी कलेक्टर अर्पिता पाठक को

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन कर कार्याे का दायित्व सौंपा है। संशोधित कार्य विभाजन अनुसार जिला सत्कार अधिकारी का प्रभार डिप्टी कलेक्टर  अर्पिता पाठक को दिया गया है। इसी प्रकार अनुविभाग छुरा के एसडीएम डिप्टी कलेक्टर रामसिंह सोरी को बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर श्री विशाल कुमार महाराणा अब केवल अनुविभाग राजिम के एसडीएम के प्रभार में होंगे।

लिंक अधिकारी 

कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत/ अपर कलेक्टर/संयुक्त कलेक्टर/डिप्टी कलेक्टर की अनुपस्थिति/अनुपलब्धता की दशा में लिंक ऑफिसर नियुक्त किया है। जिसके अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के लिंक अधिकारी अरविंद पाण्डेय अपर कलेक्टर होंगे। अरविंद पाण्डेय अपर कलेक्टर के लिंक अधिकारी नवीन भगत अपर कलेक्टर।

नवीन भगत अपर कलेक्टर के लिंक अधिकारी राकेश कुमार गोलछा संयुक्त कलेक्टर होंगे। इसी प्रकार राकेश कुमार गोलछा संयुक्त कलेक्टर के लिंक अधिकारी अर्पिता पाठक डिप्टी कलेक्टर तथा अर्पिता पाठक डिप्टी कलेक्टर के लिंक अधिकारी राकेश कुमार गोलछा संयुक्त कलेक्टर होंगे। डिप्टी कलेक्टर अंजली खलखो के लिंक अधिकारी अर्पिता पाठक डिप्टी कलेक्टर होंगे।

जन्म-मृत्यु के एक वर्ष के विलंबित पंजीयन के लिए तहसीलदार होंगे प्राधिकृत

शासन के निर्देशानुसार किसी भी जन्म एवं मृत्यु की सूचना रजिस्ट्रार को उसकी घटना के एक वर्ष के पश्चात देने के मामले में विलंबित पंजीयन के संबंध में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किये है। जारी आदेशानुार गरियाबंद जिले के सभी तहसीलदार, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को उनके अधिकारी क्षेत्र के भीतर एक वर्ष के विलंबित पंजीयन के लिए प्राधिकृत किया गया है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा प्राधिकृत अधिकारी के आदेश के विरूद्ध अपील दायर की जाएगी तो इस अपील की सुनवाई हेतु जिला मजिस्ट्रेट सक्षम प्राधिकारी होगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

कलेक्टर की संवेदनशीलता से जिले के 87 बच्चों को मिला स्पांसरशिप योजना का लाभ, प्रतिमाह मिलेंगे 4 हजार रूपये

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन