दो बाइकों की टक्कर, इलाज के दौरान युवक की मौत, FIR दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नवापारा क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना नवापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पोंड निवासी हरिनारायण पाल की सड़क हादसे में मौत हुई है। बताया जा रहा है कि कठिया-तोरला मार्ग में तेज रफ्तार बाइक क्र सीजी 04 पीपी 3145 ने हरिनारायण पाल (35 वर्ष) को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का इलाज रायपुर के डीकेएस अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

मामले की सूचना के बाद पुलिस ने युवक को शव को पोस्टामार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने बाइक सीजी 04 पीपी 3145 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, युवक की मौत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल