छात्रा के आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, पुस्तक में मिला सुसाइड नोट, 3 छात्राओं पर लगाया ये आरोप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सहपाठियों के तानों से तंग आकर छात्रा ने हॉस्टल के छत से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद परिजनों ने अन्य छात्राओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की करने मांग की थी। मामले में जांच के दौरान पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। मामला कांकेर के प्रयास आवासीय विद्यालय का है।

जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिले के महाराष्ट्र सीमा से लगे ग्राम बागनदी की रहने वाली करिश्मा ठलाल पिछले दो सालों से प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर में पढ़ाई कर रही थी। वर्तमान में वह 11वीं में अध्ययनरत थी। 10 दिसंबर को छात्रा तीन मंजीला छत से गिरने से गंभीर चोट आई, जिसके इलाज के लिए रायपुर हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने बाद रायपुर पुलिस ने मामला कांकेर थाना को सौंपा।

तीन छात्राओं पर ताना मारने का आरोप

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी एंगल से बारीकी से जांच की। मृतका के पुस्तक में एक सुसाइड नोट मिला। छात्रा ने सुसाइड नोट में मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात लिखी। जांच में आगे सामने आया कि 3 छात्राओं ने करिश्मा के खिलाफ झूठी अफवाहें फैलाई और बार-बार ताना मारा करती थी। जिससे परेशान होकर ने छात्रा ने छत से छलांग लगा दी। पुलिस ने तीनों बालिकाओं से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि छात्रा के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन एवं अन्य छात्राओं पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। जिसके बाद इस पूरे मामले को लेकर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने एसडीएम के नेतृत्व में 4 सदस्यीय जांच टीम गठित की हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

तीन मंजिला हॉस्टल से गिरकर छात्रा की मौत, घटना देख अन्य छात्राएं हुई बेहोश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल