कमिश्नर ने किया राजिम के नवीन मेला ग्राउंड का निरीक्षण, कुंभ मेला तैयारियों का लिया जायजा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम कुंभ कल्प मेला का आयोजन 12 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होगा। कुंभ मेला की तैयारियों के संबंध में रायपुर संभाग के कमिश्नर एवं मेला आयोजन समिति के मेलाधिकारी महादेव कावरे राजिम पहुंचकर नवीन मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला आयोजन के संबंध में की जा रही तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

ड्राइंग डिजाइन से दी व्यवस्थाओं की जानकारी

संभागायुक्त ने प्रगतिरत कार्याे का अवलोकन कर निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। संभागायुक्त श्री कावरे को कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने राजिम कुंभ कल्प मेला की तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राजिम मेला के ड्राइंग डिजाइन के माध्यम से विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही अभी तक किए गए तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया।

संभाग आयुक्त श्री कावरे ने राजिम कुंभ कल्प मेले के भव्य आयोजन के लिए सभी तैयारियां को समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क, कुंड, पार्किंग व्यवस्था, दुकान आबंटन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति आदि व्यवस्थाओं को भी मेलार्थियों की सुविधा के अनुरूप जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर अरविंद पांडे, मेला स्थानीय समिति के सदस्यों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंदिर के ट्रस्टी एवं पदाधिकारीगण सहित वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

नये मेला मैदान में होगा राजिम कुंभ कल्प का आयोजन, कुंभ को लेकर मुख्यमंत्री ने ली उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल