कांग्रेस ने जारी किया जन घोषणा पत्र: महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस, जानिए 34 बड़े ऐलान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आज कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसे जन घोषणा पत्र का नाम दिया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस किया है। स्कूल-कॉलेज छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नैपकीन दी जाएगी। घाटो एवं तालाबों में महिलाओं के लिए चेजिंग रूम बनाये जायेंगे। साथ ही आटो और ई-रिक्शा के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने का वादा किया है।

जानिए कांग्रेस के घोषणा पत्र में प्रमुख वादे… 

  1. तालाबों का संरक्षण व सौंदर्यीकरण की विषेश पहल की जाएगी।
  2. श्रद्धांजली राशि योजना के तहत बीपीएल कार्डधारियों को 5000 रुपए दिया जाएगा।
  3. सम्पत्तिकर, समेकितकर एवं जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा दी जाएगी।
  4. मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत एवं पारदर्शी करते हुए सभी आवासहीनों को पात्रतानुसार मकान दिया जाएगा।
  5. नगरों को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाया जाएगा।
  6. घाटों एवं तालाबों में महिलाओं के लिए चेजिंग रूम बनाए जाएंगे।
  7. शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था की जाएगी।
  8. महिला सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सामंजस्य कर सभी चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेज के समीप में CCTV कैमरा लगाया जाएगा।
  9. कन्या विवाह के लिए सभी निकाय क्षेत्रों में सामुदायिक भवन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
  10. सामुदायिक भवन की ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लागू करेंगे।
  11. शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारण करने के लिए धारणा अधिकार दिया जाएगा।
  12. सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था की जाएगी।
  13. निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
  14. आगामी 6 माह में जहां-जहां ऑनलाइन भवन अनुज्ञा की सुविधा नहीं है वहां सुविधा दी जाएगी।
  15. प्रत्येक वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मी की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी।
  16. प्रत्येक निकाय में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सर्व-सुविधायुक्त निःशुल्क लायब्रेरी खोला जाएगा।
  17. नगरीय निकाय द्वारा आमजनों को दशगात्र, बेटी विवाह जैसे अन्य कार्यक्रमों में पानी टैंकर निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा।
  18. यूजर चार्ज का युक्ती-युक्तकरण किया जाएगा।
  19. शहर को धुल मुक्त बनाने आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
  20. पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी एवं स्थान को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा।
  21. चलित ठेले व्यवसायियों को संरक्षण दिया जाएगा एवं वार्डों के प्रमुख स्थानों पर वेंडिग-जोन चिन्हांकित कर व्यवसाय के लिए उचित स्थान दिया जाएगा।
  22. विकास कार्य में पारदर्शिता सामूहिक जिम्मेदारी एवं कसावट की दृष्टि से निकायों के अध्यक्षों के पूर्ववर्ती सरकार द्वारा दिए गए अधिकार वापस करते हुए प्रत्येक भुगतान में नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के चेक हस्ताक्षर करने के अधिकार वापस दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा।
  23. सभी को पात्रतानुसार वृध्दा, दिव्यांग एवं निराश्रित लोगों को पेंशन सुविधा प्राप्त हो सुनिश्चित किया जाएगा।
  24. सभी सरकारी स्कूल एवं आत्मानंद स्कूल में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा।
  25. सभी वार्डों में सर्व-सुविधायुक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण।
  26. स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नेपकीन देंगे।
  27. जन्म-मृत्यु एवं मैरिज सर्टीफिकेट को घर पहुंच सुविधा प्रदान की जाएगा।
  28. युवाओं को रोजगार देने के लिए सभी निकाय क्षेत्रो में यूथ हब बनाया जाएगा।
  29. महिला स्वसहायता समूहो को रोजगार देने विशेष पहल।
  30. सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा प्रदान करेंगे।
  31. कांग्रेस शासित सभी निकायों में जनता को उनके कार्यों के पूर्ण होने की समय सीमा निर्धारित कर सिटीजन चार्टर बनाया जाएगा।
  32. संपत्तिकर की राशि नियमित समयावधि पर पर भूगतान करने पर विषेश छूट प्रदान की जाएगी।
  33. सभी नगर निगमों में पत्रकारों के लिए हाईटेक रेस्ट रूम बनाया जाएगा।
  34. प्रत्येक वार्ड में सब्जी बाजार बनाया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग : भाजपा का ‘‘अटल विश्वास पत्र’’ जारी, BJP के घोषणा पत्र में कई बड़े मुद्दे शामिल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन