जन्मदिन मनाने के बाद पत्नी की गला घोंटकर हत्या, दो साल पहले किया था लव मैरिज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :–  कलियुगी पति ने पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने पहले पत्नी का जन्मदिन मनाया फिर कुछ घंटों बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति दो साल के बच्चे को लेकर फरार था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के दर्री रोड रामसागर पारा निवासी दुर्गा राजपूत की मुलाकात दो साल पहले सोशल मीडिया पर अचानकमार निवासी राजकुमार से हुई थी। दोनों में प्रेम संबंध हो गए और उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद राजकुमार अपनी पत्नी और सास के साथ ससुराल में रह रहा था। दोनों के दो बच्चे हैं, जिसमें बेटा करीब 2 साल का और बेटी 6 महीने की है।

घर के अंदर पड़ी थी दुर्गा की लाश

12 अप्रैल को दुर्गा का जन्मदिन था। राजकुमार ने पत्नी का जन्मदिन मनाया। बताया गया कि रविवार की सुबह दुर्गा की मां काम पर गई हुई थी। दोपहर करीब 2.30 बजे जब उसकी मां वापस लौटी तो दरवाजा बंद था लेकिन अंदर से बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी। किसी अनहोनी की आशंका पर उसने पड़ोसियों को बुलाकर घर का दरवाजा तुड़वाया। अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए। दुर्गा जमीन पर बेहोश पड़ी थी और मासूम बच्ची बिस्तर पर रो रही थी।

गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला है कि दुर्गा की गला घोंटकर हत्या की गई है। राजकुमार और 2 साल का बेटा मौके से गायब मिले। ऐसे में पुलिस को शक है कि पति ने ही दुर्गा की गला घोंटकर हत्या की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति राजकुमार की तलाश तेज कर दी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए आरोपी को मुंगेली के एक होटल में नाश्ता करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: महिला पुलिसकर्मी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, ये वजह आई सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल