घायल गाय को मार पकाने की तैयारी, पुलिस ने दबिश देकर 5 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ लोगों ने घायल गाय को मारकर उसका मांस बना लिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पांच आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र की है।

बताया गया कि सन्ना इलाके के तोरा गांव में गोठान के पास घुईकोना नाले में एक गाय घायल अवस्था में गिर पड़ी थी। जिसे गांव के अयुब कुजूर, निलेश एक्का, दिनेश टोप्पो, अवकाश तिर्की और रोहित तिर्की व्यक्तियों द्वारा उसका मांस बना रहे थे। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर दबिश देकर 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गाय को भक्षण के उद्देश्य से मारकर उसका मांस बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु संरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 5, 6, 10 और भारतीय दंड संहिता की धारा 325 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपियों के कब्जे से गौ-मांस, विभिन्न औजार और गाय के अवशेष जब्त कर लिए गए हैं। सन्ना पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

करंट से तेंदुआ और वन भैंसे की मौत, वन विभाग की लापरवाही से जंगल बनते जा रहे हैं शिकारगाह; जिम्मेदार कौन ?

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल