अभनपुर में नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट, अपहरण और दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम ढोढरा निवासी आरोपी आसदेव ध्रुव उर्फ आसू ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया। आरोप है कि आरोपी ने बालिका के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वहीं घटना की जानकारी किसी को बताने पर धमकी भी दी। बच्ची के लापता होने पर परिजनों ने अभनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जंाच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया नूरी करने के बाद पीड़िता को उसके परिजनों के सुर्पुद कर दिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
महिला को खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, तीन युवकों ने हाथ-पैर बांधकर किया रेप, तीनों गिरफ्तार











