ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, एलएलबी छात्रा की दर्दनाक मौत, 20 मीटर तक घसीटा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो बहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एलएलबी की छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि उसकी छोटी बहन घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बलकर निवासी उमा कश्यप(23) अपनी छोटी बहन अंजली कश्यप के साथ स्कूटी से जांजगीर जा रही थी। स्कूटी उमा चला रही थी। इस दौरान बिर्रा-चांपा रोड पर एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा उमा कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटर की पीछे बैठी उसकी छोटी बहन घायल हो गई। छात्रा टीसीएल कॉलेज में एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी और जांजगीर लौट रही थी।

हादसा इतना गंभीर था कि छात्रा का शव ट्रक के पिछले पहिए में फंस गया और करीब 20 मीटर तक घसीटता चला गया। इससे शरीर के कई टुकड़े हो गए और सड़क खून से लाल हो गई। हादसे की सूचना बम्हनीडीह थाने में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिजन भी वहां पहुंच चुके थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल बहन का इलाज जारी है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बाद में उसे थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

छुट्टी खत्म होने के बाद लौट रही थी जांजगीर

बताया गया कि उमा कश्यप जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने बताया कि वह जांजगीर में वकालत की प्रैक्टिस भी कर रही थी। कुछ दिन की छुट्टी होने के कारण वह अपने घर बिर्रा आई थी। छुट्टी खत्म होने पर वह वापस जांजगीर लौट रही थी और स्कूटी से घरेलू सामान लेकर निकली थी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, सड़क पर बिखरी लाशें, 2 महिला सहित 3 की मौत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल