बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला, सिर के पीछे धंसी आधी कुल्हाड़ी, इस बात को लेकर था विवाद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था। मामला दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह उर्फ ​​बउआ (55 साल) अपने छोटे भाई राजवीर सिंह (45 साल) के साथ नंदिनी रोड के पास एक मकान में रहता था। दोनों के बीच मकान और जमीन को लेकर संपत्ति का विवाद था। मंगलवार को दोनों के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। जिसके बाद आरोपी राजवीर ने गुस्से में आकर महेंद्र कुमार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी का वार इतना जोरदार था कि आधी कुल्हाड़ी उसके सिर के पीछे फंस गई। इससे महेंद्र वहीं गिर गया। जब आरोपी राजवीर ने देखा कि महेंद्र की मौत हो गई है तो वह घर से भाग गया।

मृतक के बेटे ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी वहां बुलाया गया। इसके बाद घटनास्थल से खून के सैंपल, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और अन्य साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी राज उर्फ ​​राजेश सिंह को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

मामूली बात पर पड़ोसी की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल