घर में मिली व्यापारी की लाश: पांच दिन से था लापता, हत्या की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- 65 साल के व्यापारी की उसी के घर में लाश मिली है। उसके दोनों पैर कपड़े से बंध हुए थे। बुजुर्ग पिछले 5 दिनों से लापता होने की बात कही जा रही है। शनिवार को पुलिस ने घर का ताला तोड़ा। घर के अंदर बेड में लाश पड़ी हुई थी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मामला जगदलपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार जगदलपुर के कुम्हारपारा के गेवरचंद खत्री (65) मंगलवार से लापता था। वह घर में अकेले रहता था। परिजनों ने उन्हें ढूंढने की कोशिश की। जब उनकी कोई खबर नहीं मिला तो शहर में ही रहने वाले उनके छोटे भाई ने सिटी कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस तलाश में जुट गई थी। वहीं पुलिस ने कुछ सबूत इकट्ठा करने के लिए शनिवार को घर का ताला तोड़ा। बेडरूम के अंदर गए तो व्यापारी की लाश पड़ी हुई थी। बताया गया कि गेवरचंद कुछ साल पहले तक व्यापार करते थे। व्यापार बंद करने के बाद उन्होंने पिछले कुछ समय से ब्याज में पैसा देना शुरू कर दिया था। इसके अलावा उनका परिवार कहीं और रहता है।
प्रथम दृश्टता हत्या की आशंका
शव देखकर पुलिस ने फौरन फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। गले में भी कपड़ा बंधा हुआ था। जिस स्थिति में शव मिला उसे देखकर पुलिस प्रारंभिक रूप से हत्या की आशंका जता रही है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। घर पर लगे ब्ब्ज्ट फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि, मामले की जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल