भीषण सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दो की मौत, तीन की हालत गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बीती रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी पाँच लोग एक स्कॉर्पियो में सवार थे। इसी दौरान तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार चकनाचूर हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जानिए पूरा मामला

घटना अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर अंबिकापुर शहर के पास चठिरमा मोड़ के पास एक तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। स्कॉर्पियो में दो युवतियाँ और तीन युवक सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो सवार अपनी सीटों से उछल गए। कार के आगे के दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे आगे बैठे लोग घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी को स्कॉर्पियो से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में जतिन कुमार कुजूर (19 वर्ष) जशपुर, प्रमिला खुशी (17 वर्ष) भिट्टीकला शामिल हैं। वहीं चालक अर्पित बड़ा (17 वर्ष) सीतापुर, सारिका मिंज (17 वर्ष), अनुपम राम (17 वर्ष) घायल हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

घटनास्थल के पास एक घर के सीसीटीवी कैमरे में हादसा रिकॉर्ड हो गया है। घटना के दौरान बारिश भी हो रही थी। हादसे के दौरान स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

बोरवेल ट्रक गहरी खाई में गिरा, 5 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल