फिंगेश्वर में आज निकलेगी बाबा महाकाल की भव्य शाही पालकी यात्रा, डमरू वादक और दुलेराज झांकी होगी आकर्षण का केंद्र

उमडेगा हजारों श्रद्धालुओ का जन शैलाब

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पंचकोशी धाम फिंगेश्वर में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को आज दोपहर 3 बजे बाबा महाकाल की भव्य शाही पालकी यात्रा निकाली जाएगी। उज्जैन बाबा महाकाल की भव्य शोभा के तर्ज पर आयोजित इस बाबा फनीकेश्वर नाथ महादेव की पालकी यात्रा की भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पालकी यात्रा नगर के शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर रानी श्याम कुमारी देवी चौक, मुख्य मार्ग होते हुए नगर के पुराने बस स्टैंड पहुंचेगी। यहां भक्तों की मौजूदगी में मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच भव्य महाआरती का आयोजन होगा।

आयोजनकर्ता अलंकार सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष यात्रा की भव्यता बढ़ाने के लिए डमरू वादकों की विशेष प्रस्तुति और दुलेराज की झांकी मुख्य आकर्षण रहेंगी। महाआरती के दौरान वातावरण “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठेगा। इस मौके पर सुबह से ही नगर के प्राचीन फणिकेश्वर नाथ महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना चल रही है।

भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था

आयोजन समिति के अलंकार सिन्हा, इन्द्रेश शर्मा और मोहित सिन्हा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था सिविल लाइन स्थित अलंकार सिन्हा के निज निवास के सामने की गई है। महाआरती के बाद सभी भक्तों को प्रसादी का वितरण किया जाएगा। यात्रा के उपरांत बाबा महाकाल के दर्शन की व्यवस्था भी की गई है। सिन्हा परिवार ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से इस भव्य पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होकर आशीर्वाद लेने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

सावन का पवित्र महीना शुरू: पहले दिन श्री कुलेश्वर नाथ का हुआ भव्य श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल