रायपुर में सार्वजनिक स्थान पर युवक ने चलाई गोली: लोगों में फैला दहशत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर में एक व्यक्ति ने बेवजह पब्लिक प्लेस पर गोली चला दी। इससे लोग डर गए। इत्तेफाक रहा कि किसी को गोली नहीं लगी। लोगों ने पुलिस को खबर कर दी। फौरन पेट्रोलिंग टीम ने गोली चलाने वाले को पकड़ लिया है।
मामला राजेंद्र नगर इलाके के गोविंद सारंग परिसर का है। रविवार की रात पुलिस को खबर मिली कि परिसर के पास एक कार सवार ने फायरिंग की है। उसके पास बड़ी सी रायफल है। पुलिस खबर पाकर मौके पर पहुंची। कार नंबर JH 01 DE 7751 में एक व्यक्ति मिला। पूछताछ में इसने अपना नाम उमेश सिंह बताया। इसी ने गोली चलाई थी।
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास 20 से ज्यादा गोलियां और 315 बोर की राइफल मिली। उमेश ने बताया कि बेवजह उसने अपनी लायसेंसी बंदूक से फायर किया है। उमेश की बंदूक का लायसेंस भी दिसंबर में खत्म हो चुका है। उमेश को पुलिस राजेंद्र नगर थाने ले आई। जानलेवा हथियार से की गई इस लापरवाह हरकत की वजह से अब उमेश का लायसेंस रद्द भी किया जा सकता है। पुलिस ने इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की कार्यवाही कर रही है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल