राजिम में माघी पुन्नी मेला स्थल का गरियाबंद व धमतरी कलेक्टर ने किया निरीक्षण : दिये ये निर्देश

तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़ राजिम :- त्रिवेणी संगम पर आगामी 05 फरवरी से 18 फरवरी तक होने वाले माघी पुन्नी मेला के आयोजन को लेकर गरियाबंद और धमतरी के कलेक्टर श्री प्रभात मालिक एवं श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज मेला स्थल का निरीक्षण किया तथा तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने राजीवलोचन मंदिर, कुलेश्वर महादेव मंदिर, लक्ष्मण झूला और लोमश ऋषि आश्रम का मौका मुआयना किया। अधिकारी द्वय ने आज दोपहर महानदी, पैरी और सोंढूर नदी के त्रिवेणी संगम स्थल पर हर साल आयोजित होने वाले माघी पुन्नी मेला स्थल का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर द्वय ने कुलेश्वर महादेव मंदिर से नदी के किनारे मुख्य मंच तक की सड़क को चौड़ा करने कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिए। साथ ही आयोजन से पूर्व सभी पहुंच मार्गों की साफ-सफाई कराने, पर्याप्त बिजली, लाइटिंग, बायो टॉयलेट, पेयजल की उपलब्धता आदि सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा साधु-संत समागम स्थल पर बनाए जाने वाले डोम तक अप्रोच रोड बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। तदोपरांत उन्होंने लोमश ऋषि आश्रम का अवलोकन एवं निरीक्षण किया।
इस दौरान आश्रम के पुजारियों ने आश्रम में हवन सामग्री और भंडारे में भोजन पकाने हेतु लकड़ियों की आवश्यकता बताई।जिस पर कलेक्टर ने आवश्यक एवं उपयोगी सामग्रियों की व्यवस्था सुनिश्चित कराने निर्देशित किया। इसके अलावा आश्रम परिसर में पर्याप्त रौशनी के लिए सोलर पैनल का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित धमतरी और गरियाबंद जिले के अधिकारीगण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल