ऑपरेशन मुस्कान: छुरा पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र से गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :– छुरा पुलिस ने नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत की गई, इस अभियान में गुमशुदा नाबालिगों की खोजबीन पर विशेष बल दिया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार 14 जुलाई 2025 को पीड़िता के परिजनों ने थाना छुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। रिपोर्ट के आधार पर थाना छुरा में अप.क्र. 99/2025 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम गठित की गई।
तकनीकी साक्ष्यों और सतत खोजबीन के आधार पर पुलिस की टीम ने आरोपी रमेश दुबे (39 वर्ष), निवासी अटरिया, थाना सेम्हरिया, जिला रीवा (मध्यप्रदेश), वर्तमान निवासी इन्द्रानगर तुरभा, पनवेल (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नाबालिग पीड़िता को भी सुरक्षित छुड़ाया गया।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़िता को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। छुरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने पीड़िता और परिवार को राहत दिलाई है तथा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t
यह खबर भी जरुर पढ़े
खून से लथपथ मिला था युवक का शव, गरियाबंद पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, युवक का मामा निकला आरोपी











