रक्षाबंधन पर राखी भेजने के लिए डाक विभाग की खास छूट, स्पीड पोस्ट पर 10% कम लगेगा शुल्क

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने राखी भेजने वाले ग्राहकों के लिए विशेष छूट योजना शुरू की है। इसके तहत ‘इनलैंड स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट)’ सेवा के अंतर्गत बुक किए जाने वाले ‘Rakhi Mail’ पर डाक शुल्क में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह सुविधा 12 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

छूट का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को राखी वाले लिफाफे के आगे स्पष्ट रूप से Rakhi Mail लिखकर डाकघर के बुकिंग काउंटर पर जमा करना होगा। यह सुविधा केवल खुदरा (रिटेल) बुकिंग पर लागू होगी। एक ग्राहक एक बार में अधिकतम 5 आर्टिकल बुक करा सकेगा।

डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह छूट बल्क या कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं होगी। साथ ही 10 प्रतिशत की छूट केवल डाक शुल्क पर लागू होगी, जबकि वैल्यू एडेड सर्विस (VAS) शुल्क पर किसी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी।

डाक विभाग की इस पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन के अवसर पर देशभर में बहनों द्वारा भाइयों को भेजी जाने वाली राखियों को तेज, सुरक्षित, विश्वसनीय और किफायती डाक सेवा के माध्यम से पहुंचाना है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

देशरक्षकों के लिए सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने बनाई मिट्टी की राखियां, जवानों को भेजे सुरक्षा और दीर्घायु के संदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button