अवैध काम में लिप्त मां-बेटे गिरफ्तार, चाकू लहराकर पुलिस को डराने की कोशिश, पुलिस ने दिखाई बहादुरी, दोनों को रंगे हाथों पकड़ा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– फिंगेश्वर इलाके से बड़ी खबर आ रही है, जहां पुलिस ने अवैध काम में लिप्त मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मां-बेटे दोनों अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी बेटे ने चाकू लहराकर डराने की भी कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक और महिला पल्सर बाइक पर अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर महासमुंद से मुख्य मार्ग होते हुए फिंगेश्वर की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने एक टीम तैयार कर थाने के मुख्य मार्ग पर एमसीपी लगा दी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध बाइक मुख्य मार्ग की ओर आती दिखाई दी। पुलिस ने बाइक को रोकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवारों ने रुकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी और भागने लगे।

युवक ने की चाकू लहाराकर डराने की कोशिश

पुलिस टीम ने तत्काल बाइक सवार का पीछा किया और उसे बासीन गांव के हनुमान मंदिर के पास रोक लिया गया। जैसे ही वह वाहन से उतरा, बाइक सवार युवक ने अपने पास रखे लोहे के धारदार चाकू को लहराकर उसे डराने की कोशिश की। पुलिस टीम ने बहादुरी से आरोपी को पकड़ लिया और उसे काबू कर लिया। इसके बाद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। युवक ने अपना नाम शेख इमरान पुत्र शेख आरिफ (23 वर्ष) और अकीला बेगम पत्नी शेख आरिफ (50 वर्ष) बताया। वे वार्ड क्रमांक 05 तालाब गली राजनांदगांव में साहू दुकान के सामने रहते हैं।

मां-बेटे गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों मां-बेटे की तलाशी ली। जिसमें पुलिस को उनके कब्जे से दो अलग-अलग सफेद प्लास्टिक की थैलियों में 4.080 किलोग्राम और 4.836 किलोग्राम कुल 8.916 किलोग्राम गांजा मिला। जिसकी कीमत 89 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों मां-बेटे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा, बाइक और चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 (बी) और आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t

यह खबर भी जरुर पढ़े

फिंगेश्वर पुलिस द्वारा अवैध रूप से गौवंश तस्करी करने वाले आरोपीयों को किया गया गिरफ्तार, उड़ीसा ले जाकर बेचने के फिराक में थे आरोपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल