अवैध संबंध में युवक की हत्या कर नहर में फेंका शव, गुप्तांग काटा, मुंह में कपड़ा ठूंसकर पेचकस से आंख फोड़ी, मां-बेटे गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– महासमुंद के ग्राम बेमचा की नहर में एक व्यक्ति का शव नग्न हालत में मिला था। मृतक के चेहरे पर चोट और गर्दन पर कटे का निशान मिला था। साथ ही मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। गुप्तांग कटे हुए थे। अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। मामला महासमुंद के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, महासमुंद ब्लॉक के बेमचा-परसवानी मार्ग पर स्थित नहर पुलिया के पास गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिला। सुबह कुछ ग्रामीण सड़क से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने एक युवक का नग्न शव पानी में तैरता हुआ देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक के चेहरे पर चोट और गर्दन पर कटे का निशान मिला। साथ ही मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। गुप्तांग कटे हुए थे। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू की।

पांच सालों से था अवैध संबंध

जांच के दौरान मृतक की पहचान खल्लारी के ग्राम पचेड़ा निवासी खिलेश्वर साहू के रूप में हुई। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने हत्या के मामले में मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि खिलेश्वर साहू अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर पिछले पांच सालों से बेमचा निवासी देवकी बघेल के साथ संबंध में था। वह देवकी बघेल के घरेलू मामलों में दखलअंदाजी करता था और शराब पीकर झगड़ा करता था। यह बात महिला के तीनों बेटों को पसंद नहीं थी।

महिला के बेटे सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। बार-बार के विवाद और दखलअंदाजी से परेशान होकर मां-बेटे ने खिलेश्वर साहू की हत्या की योजना बनाई। बताया गया कि 20 सितंबर 2025 की रात खिलेश्वर साहू शराब के नशे में देवकी बघेल के घर पहुंचा। जहां देवकी बघेल और उसका बेटा सुरेश मौजूद थे। मृतक और देवकी बाई के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने के बाद मां-बेटे ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

गुप्तांग काटा, मुंह में कपड़ा ठूंसकर आंख फोड़ी

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक अक्सर आरोपी महिला देवकी बाई के घर आता-जाता था। देवकी बाई के तीन बेटे हैं। घटना वाले दिन खिलेश्वर और देवकी बाई के बीच विवाद हुआ। इस दौरान महिला का बेटा सुरेश भी वहां मौजूद था। तभी सुरेश ने खिलेश्वर साहू के गुप्तांगों पर हमला कर दिया। मृतक ने चाकू से गर्दन पर हमला किया। इसके बाद मुंह में कपड़ा ठूँस दिया और आंख पर स्क्रू ड्राइवर से वार किया। जिससे खिलेश्वर की मौत हो गई। हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस मां-बेटे को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c

यह खबर भी जरुर पढ़े

नहर में मिला युवक का नग्न शव, शरीर पर चोट के निशान मिले, मुंह में कपड़ा ठूंसा और गुप्तांग कटा मिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button