पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मजयंती पर नवापारा भाजपा मंडल द्वारा किया गया माल्यार्पण, सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्कूल में की गई साफ सफाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भारतीय जनसंघ के संस्थापक एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मजयंती पर आज नवापारा नगर के हृदय स्थल बस स्टैंड पर पंडित जी के आदमकद मूर्ति पर भाजपा मंडल नवापारा द्वारा माल्यार्पण कर जन्मजयंती मनाया गया। इसके साथ ही वार्ड क्र 04 में स्थित चौक पर भी पंडित जी के मूर्ति पर माल्यर्पण किया गया।
मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। वे एक महान भारतीय विचारक, संगठनकर्ता और राजनीतिक नेता थे, जिन्होंने भारतीय समाज की जड़ों को मजबूत करने और देश के गरीब और वंचित लोगों के उत्थान के लिए आजीवन काम किया। 1960-70 के दशक में, उन्होंने अपनी विचारधारा के माध्यम से गरीबों के सशक्तिकरण और आर्थिक सुधार पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने यह मान्यता दी कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होता, तब तक समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। इस विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के चलते उनके जन्मदिन को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
स्कूल में की गई साफ सफाई

साथ ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज पी एम श्री हरिहर हाई स्कूल की साफ सफाई किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, परदेशी राम साहू, वरिष्ठ नेता मायाराम साहू, मुकुंद मेश्राम, दयालु राम गाड़ा, प्रशन्न शर्मा, कैलाश तिवारी, पारसमणि साहू, राजू रजक, दिनेश टण्डन, लीलाराम निषाद, साधना सौरभ, धनमति साहू, तनु मिश्रा, किरण सोनी, गीता राजपूत, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c











