CG VYAPAM ने इन 11 परीक्षाओं के लिए की घोषणा, आवेदन के लिए करना होगा इंतजार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (VYAPAM ) ने 11 अलग-अलग परीक्षाओं के लिए संभावित तारीखों की घोषणा कर दी हैं।जिसमे प्री-एमसीए, पोस्ट बेसिक नर्सिंग, MSC नर्सिंग, बी.एड ,डीएलएड, पीईटी, पीएचटी की परीक्षाएं शामिल है ।

प्री-एमसीए और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए 30 मई को सुबह और शाम को MSC नर्सिंग के लिए परीक्षा होगी। 2 जून को सुबह बी.एड और शाम को डीएलएड की परीक्षाएं होनी है। 6 जून को सुबह पीईटी की परीक्षा होगी और इसी दिन शाम को पीएचटी के एग्जाम होंगे। 13 जून को सुबह अभ्यर्थी बीएससी नर्सिंग की परीक्षाएं दे सकेंगे। इसी दिन शाम को प्री बी एस सी बी एड की परीक्षाएं भी होंगी। इसी तरह 16 जून की सुबह पीएटी की परीक्षाएं रखी गई हैं तो वहीं 23 जून को पीपीटी की परीक्षा अभ्यर्थी दिला सकेंगे।

देखिए सूची –

आवेदन की जानकारी बाद में

छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए ये परीक्षाएं  निःशुल्क रहेगी। व्यापम द्वारा इन सभी 11 परीक्षाओं की तारीख तो जारी कर दी गई है लेकिन परीक्षा के लिए आवेदन की जानकारी व्यापमं द्वारा बाद में दी जाएगी ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरूर पढ़े

भारतीय सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 फरवरी से, इन पदों पर होगी भर्ती, इस लिंक से कर सकते है आवेदन

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल