CG सड़क हादसा : बेटी के सामने मां की दर्दनाक मौत

( छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ):- रविवार सुबह एक हादसे में बेटी के सामने मां की दर्दनाक मौत हो गई। मां बेटी दोनों स्कूटर में भिलाई से रायपुर की तरह जा रहे थे। इसी दौरान खुर्सीपार के पास वो एक ट्रेलर की चपेट में आ गए। घायल बेटी को इलाज के लिए दुर्ग रेफर किया गया है। घटना के बाद से बेटी सदमें है।
जानकारी के मुताबिक मृतिका की पहचान भिलाई के शांतिपारा कैंप 1 भिलाई निवासी उषा देवी प्रजापति पति कमलेश प्रजापति के रूप में हुई है। वो अपनी बेटी के साथ रविवार सुबह 8 बजे स्कूटर से रायपुर की तरफ जा रही थी। स्कूटर को बेटी चला रही थी। वो लोग जैसे ही न्यू खुर्सीपार सतनाम नगर के पास पहुंचे पीछे से तेज रफ्तार में ट्रेलर ने मां बेटी को जोरदार टक्कर मार दी।
इससे बेटी स्कूटर लेकर दूर गिरी और मां ट्रेलर के पिछले पहिए के नीचे आ गई। ट्रेलर का पहिया महिला के ऊपर से गुजर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर खुर्सीपार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर शव को पीएम के लिए भेजा।

फ्लाई ओवर के धीमे काम के चलते हादसा
रायपुर से भिलाई के बीच बने फोर लेन में फ्लाई ओवर का निर्माण हो रहा है। यह कार्य इतना धीमी गति से हो रहा है। इसके चलते यहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। हादसे के चश्मदीद समीर साहू ने बताया कि मां और बेटी रायपुर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान सड़क सकरी होने से ट्रेलर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल