अवैध धान परिवहन पर लगातार कार्रवाही : गरियाबंद पुलिस ने 15 दिनों में जप्त किये 308.8 क्विंटल अवैध धान और 14 वाहन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के सीमावर्ती इलाकों सहित विभिन्न क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन एवं बिक्री करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। गरियाबंद पुलिस द्वारा लगभग 15 दिनों में कुल 14 चार पहिया वाहनों में 772 कट्टा धान कुल 308.8 क्विंटल कीमती 09 लाख 57 हजार 280 रूपये को जप्त किया गया है। 

जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 22.11.2025 को मुखबीर द्वारा थाना देवभोग को सूचना मिली की उड़िसा प्रांत से अवैध रूप से धान बिक्री हेतु परिवहन किया जा रहा है। जिसकी सूचना पर थाना से पुलिस स्टाफ रवाना कर चेक पोस्ट में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान 120 कट्टा अवैध धान परिवहन करत दोे बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी 04 ओ.डी. 3090 एवं बोलेरो पीकअप क्रमांक ओ.डी. 08 ई. 9187 को थाना देवभोग के द्वारा जप्त किया गया।

इसी प्रकार पिछले 15 दिनों से विशेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 14 प्रकरणों में 772 कट्टा अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेश नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।

बता दे कि गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दूसरे राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

15 दिनों में अवैध धान परिवहन करते जप्त वाहन –

01) बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी-04 पीएम 4713
02) बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी-04 जे.बी. 2167
03) बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी.-23 जे. 7136
04) बोलेरो पीकअप क्रमांक ओ.डी 24 के. 1584
05) बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी.-25 4232
06) बोलेरो पीकअप क्रमांक ओ.आर. 21 डी. 6055
07) बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी.-04 जेबी. 2505
08) बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी.-07 एव्ही. 4930
09) बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी.-18 एम. 0736
10) बोलेरो पीकअप क्रमांक ओ.डी.-24 एल. 4514
11) बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी.-23 एल.2164
12) बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी.-04 ओ.डी.3090
13) बोलेरो पीकअप क्रमांक ओ.डी.-08 ई. 9187
14) ट्रेक्टर

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

धान खरीदी में लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों के विरुद्ध की गई अनुशासनात्मक कार्यवाही, सेवा समाप्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन