तरबूज के बीच छिपाए थे 2 करोड़ के गांजा : ओडिशा से ट्रक में लोडकर एमपी ले जा रहे थे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) महासमुंद :- महासमुंद पुलिस ने ट्रक में तरबूज के बीच गांजे की तस्करी करने वाले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपी के पास से 10 क्विंटल 50 किलो गांज मिला है। जिसकी कीमत 2 करोड़ 10 लाख रुपए बताई जा रही है। यह पूरा मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक गांजा तस्करों ने बड़ी ही चालाकी से तरबूज से लदे ट्रक के बीच में गांजा को छिपाकर रखा था। पुलिस को मुखबिर से इसकी सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर नेशनल हाईवे-53 में बालसी पेट्रोल पंप के पास 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से 10 क्विंटल 50 किलो गांज मिला है। जिसकी कीमत 2 करोड़ 10 लाख रुपए बताई जा रही है। वही पुलिस ने दो आरोपी पप्पू पाल और लीलाधर पाल को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20बी के तहत की कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल