नाबालिगों से दुष्कर्मः गर्भवती होने पर खुला राज, दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार; भेजे गए जेल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दोनों ही मामलों का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िताएं गर्भवती पाई गईं। दोनों ही मामला जशपुर जिले की है।
यहां 16 वर्षीय छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म
पहला मामला चौकी दोकड़ा क्षेत्र का है। यहां 16 वर्षीय छात्रा के गर्भवती होने और बच्ची को जन्म देने के बाद मामला सामने आया। दरअसल, छात्रा को अचानक चक्कर आने पर इलाज के लिए रायगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे गर्भवती बताया और स्थिति गंभीर होने पर रायपुर रेफर कर दिया। रायपुर के एक अस्पताल में 24 नवंबर 2025 को नाबालिग बालिका ने एक बच्ची को जन्म दिया।
पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि जब वह 9वीं कक्षा में पढ़ती थी, तब उसी स्कूल में अध्ययनरत 19 वर्षीय लक्ष्मण राम से उसकी पहचान हुई थी। आरोपी लक्ष्मण राम (19) ने शादी का झांसा देकर पीड़िता का दैहिक शोषण किया। मामले में रायपुर जिले के आमानाका पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत शून्य में अपराध पंजीबद्ध किया गया। बाद में जांच के लिए मामला चौकी दोकड़ा भेजा गया।
आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार
घटना के बाद आरोपी लक्ष्मण राम फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की खोजबीन कर उसे महाराष्ट्र के पुणे जिले से गिरफ्तार कर जशपुर लाया और जेल भेज दिया गया।
दूसरा मामला
दूसरा मामला थाना आस्ता क्षेत्र का है, जहां 17 वर्षीय नाबालिग के गर्भवती होने पर आरोपी संजीत टोप्पो (19) की करतूत उजागर हुई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मनोरा क्षेत्र से पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पीड़िता की मां ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि मार्च 2025 में उसकी बेटी की पहचान सहेली के जरिए संजीत टोप्पो (19 वर्ष) से हुई थी, जो चौकी मनोरा क्षेत्र का निवासी है। आरोपी ने प्रेम और शादी का झांसा देकर उसे अपने घर ले जाकर दैहिक शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और जांच के लिए इसे थाना आस्ता भेजा गया।
घटना के बाद से फरार आरोपी संजीत टोप्पो को पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी सबूतों के आधार पर उसके घर से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS











