छांटा में श्रीमद् भागवत कथा का समापन : महाराज ने बताई ये बात…

श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा-राजिम :- नवापारा से लगे ग्राम छांटा में मेहतरुलाल साहू-श्रीमती गंगाबाई साहू, विशेष सहयोगी सर्व समाज एवं नवयुवक साथी ग्राम छांटा के द्वारा श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन स्वर्गीय श्री कृष्ण कुमार साहू की वार्षिक श्राद्ध पर किया गया। कथावाचक पंडित शैलेंद्र शास्त्री जी वृंदावन धाम वाले ने सात दिनों तक विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया।
महाराज जी ने बताया भागवत कथा के श्रवण मात्र से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीमद् भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान व वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। जिसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। भंडारे के प्रसाद का वर्णन करते हुए कहा प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है।
कथा के अतिंम दिवस मंगलवार को गीता प्रवचन के माध्यम से श्रोताओं का मन मोह लिया तथा अंतिम में वार्षिक श्राद्ध-पूजन एवं भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंतिम दिन कथा के समापन के पर हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुति समर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया।
कथा के अंतिम दिन पहुंचे पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्यक्ष शामिल हुए। पूर्व सांसद श्री साहू ने कहा जीवन में हम कितनी कथा सुनते हैं यह महत्वपूर्ण नहीं है। कथा में कही गई बातों को जीवन में कितना उतारते हैं, आचरण में लाते हैं यह महत्वपूर्ण होता है। यदि कर्म या व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आता तो ऐसी कथा सुनने का कोई अर्थ नहीं होता। उन्होंने कहा कि हवन यज्ञ से वातावरण व वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं।
पूर्व विधायक संतोष उपाध्यक्ष ने कहा कि इस सात दिवसीय भागवत कथा में आस-पास गांव के अलावा दूर दराज से काफी संख्या में भक्तों ने इस कथा का आनंद उठाया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में जमकर तारीफ हो रही है। सात दिनों तक इस कथा में पुरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। कथा समापन पश्चात श्री उपाध्याय ने श्रद्धालुओं की बीच बैठक प्रसादी ग्रहण किया।
इस अवसर पर रायपुर जिला ग्रामीण भाजपा जिला मंत्री परदेसी राम साहू, राजिम मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष रामूराम साहू, गरियाबंद जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ.रामकुमार साहू, राजिम मंदिर समिति के संरक्षक डॉ महेंद्र साहू, सोमप्रकाश साहू, आशीष पांडे, रामकुमार साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल