गर्म दाल के पतीले में गिरी पहली की छात्रा : बुरी तरह झुलसी, मिड डे मील बांटने में लापरवाही आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- कक्षा पहली की छात्रा गर्म दाल के पतीले में गिरने से बुरी तरह झुलस गई है। मध्यान्ह भोजन परोसने के दौरान यह हादसा हुआ है। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल छात्रा को जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्ची का इलाज जारी है। घटना कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बांसला का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बांसला में इन दिनों प्राथमिक स्कूल संचालित हो रही है। दोपहर में मध्यान्ह भोजन लेने बच्चे एक साथ कीचन में पहुंचे गए। इसी दौरान पहली की छात्रा तेजस्वनी गर्म दाल के बरतन में गिर कर झुलस गई। घटना के बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई। स्कूल प्रबंधन बच्ची को लेकर उपचार के लिए तत्काल कांकेर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि प्राथमिक शाला के सारे बच्चे भोजन लेने एक साथ किचन तक पहुंच गए थे, वहीं आपाधापी में यह दर्घटना हो गई। इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग की टीम ने ग्राम बांसला के स्कूल में पहुंच कर जांच की। जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। बीईओ कोमरे ने बताया कि बहुत जल्दी जांच टीम अपनी रिपोर्ट देगी, उसके बाद उचित कार्यवाही की जाएगी। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची को 30 प्रतिशत बर्न हुआ है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल