स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट : पुलिस ने किया रेड, विदेशी सहित 8 लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिली

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- स्पा सेंटर की आड़ में खुलेआम देह व्यापार करने वाले का पर्दाफाश हुआ है। यह देह व्यापार भिलाई के सूर्या माल में स्थित स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था। भिलाई नगर सीएसपी निखिल रखेचा ने जब यहां छापा मारा तो सेंटर से कई लोग संदिग्ध हालत में पाई गईं। इसमें पश्चिम बंगाल, असम और बांग्लादेशी लड़कियां बताई जा रही है। पुलिस ने स्पा सेंटर से आपत्तिजनक और अमानक सामग्री भी जब्त की है। फिलहाल पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

स्पा सेंटर में आपत्तिजनक सामान मिले

भिलाई पुलिस को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि सूर्या माल के एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का गोरख धंधा चल रहा है। वहां बांग्लादेश सहित दूसरे राज्यों की लड़कियां आई हैं, जो देह व्यापार करती हैं। पुलिस की टीम ने सोमवार रात अचानक वहां छापा मारा। इस दौरान स्पा सेंटर में असम और बंगाल से बुलाई गई लड़कियां ग्राहकों के साथ कमरों में संदिग्ध हालत में पाई गई। पुलिस ने ग्राहकों के साथ महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ा और उन्हें थाने ले गई है। पुलिस इस मामले में आज 12 बजे पर्दाफास करेंगी।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल