अवैध रिश्ते की खौफनाक साजिश, पत्नी और शादीशुदा प्रेमी ने की प्रधान आरक्षक की हत्या, नदी में दफनाया शव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दो बच्चों की मां ने अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पुलिसकर्मी पति की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को नदी की रेत में छिपा दिया। पहचान छिपाने के लिए मोबाइल व दस्तावेज गायब कर दिए गए। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

29 जनवरी को मिली थी लाश

जानकारी के अनुसार ग्राम सतिसेमर स्थित सेंदुर नदी किनारे 29 जनवरी 2026 को एक शव मिला था। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शव को रेत में दबाकर छिपाया गया था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।

31 जनवरी को शव की पहचान विश्वनाथ केरकेट्टा (51) के रूप में हुई, जो रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सालियापारा निवासी थे और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में प्रधान आरक्षक के पद पर दंतेवाड़ा में पदस्थ थे। पुलिस जांच में सामने आया कि विश्वनाथ ने करीब 10-12 वर्ष पूर्व बलरामपुर में पोस्टिंग के दौरान क्लॉस्टिका केरकेट्टा (31) से दूसरी शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। वर्ष 2024 में बच्चों की पढ़ाई के लिए क्लॉस्टिका रायपुर में रहने लगी।

प्रेमी के साथ बनाई हत्या की योजना

इसी दौरान 2023 में उसकी फेसबुक के जरिए विवेक टोप्पो (31) से पहचान हुई। विवेक पहले से शादीशुदा था, फिर भी दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और तातापानी मंदिर में छिपकर शादी कर ली। जब विश्वनाथ को इस रिश्ते की जानकारी हुई तो घर में विवाद बढ़ने लगे। क्लॉस्टिका अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, इसी कारण दोनों ने हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत विवेक ने विश्वनाथ को बलरामपुर बुलाया और 14 जनवरी को सेंदुर नदी किनारे ले जाकर लोहे की खुरपी से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद शव को नदी के दूसरे किनारे रेत में दबा दिया गया और पहचान छिपाने के लिए मोबाइल व दस्तावेज गायब कर दिए गए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ के आधार पर मामले का खुलासा किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, घर के बाहर पहरे देते रहा सहयोगी, मौत की झूठी कहानी बताकर किया दाह संस्कार, ऐसे खुला हत्या का राज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button