राजिम कुंभ कल्प मेला के मुख्य मंच होने वाले कार्यक्रमों की पूरी सूची, प्रतिदिन होंगे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम

सजेगी लोक-संस्कृति की भव्य महफिल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम के पवित्र त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित राजिम कुंभ कल्प मेला 2025 के अंतर्गत श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के मनोरंजन के साथ-साथ लोक-संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से मुख्य मंच पर प्रतिदिन शाम 5 बजे से विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत लोक मंच, कथक, लोक नृत्य, भरतनाट्यम, रामलीला, ओडिसी नृत्य, सुगम संगीत, जसगीत, जगराता, लाफ्टर शो एवं वादन-गायन जैसी अनेक विधाओं की प्रस्तुति दी जाएगी।

सूची के अलावा अन्य कार्यक्रमों के प्रस्तुति की भी तैयारी की जा रही है जिसकी सूची अलग से जारी की जाएगी।

देखिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सूची

  • 5 फरवरी को रायपुर से बॉबी मंडल द्वारा सुगम संगीत तथा कुम्हारी के महेश वर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ी लोककला मंच की प्रस्तुति दी जाएगी।
  • 6 फरवरी को गाड़ाघाट अतरमरा से घनश्याम साहू एवं बिलासपुर के हिरेन्द्र ठाकुर द्वारा लोक मंच की प्रस्तुति होगी।
  • 7 फरवरी को बेमेतरा के देवराज मिश्रा और नवागांव चम्पारण के महेश साहू लोक मंच कला की प्रस्तुति देंगे।
  • 8 फरवरी को लोक गायिका आरू साहू की मनमोहक प्रस्तुति होगी। इसके अलावा धमतरी के रूपेंद्र साहू (गोलू) तथा रायपुर की सावित्री कहार द्वारा लोक मंच की प्रस्तुति होगी।
  • 9 फरवरी को रायपुर के ग्रीष्मा आर्ट एंड कल्चर द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। वहीं दुर्ग के डिपरापारा से ईश्वर देवांगन एवं कुलेश्वर ताम्रकार लोक मंच की प्रस्तुति देंगे, साथ ही रायपुर की गीतिका चक्रधर द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।
  • 10 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर की प्रसिद्ध गायिका स्वाति मिश्रा की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा रायपुर की वैष्णवी शर्मा द्वारा भरतनाट्यम तथा पांडुका के एम.के. पांडेय द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।
  • 11 फरवरी को कोरबा के कौशल साहू लाफ्टर शो के माध्यम से दर्शकों को गुदगुदाएंगे, वहीं राजनांदगांव की कविता वासनिक द्वारा अनुराग धारा की प्रस्तुति होगी।
  • 12 फरवरी को रायपुर की शिल्पा सिंह द्वारा कथक नृत्य तथा बेमेतरा के संतोष कुमार घोरबंधे द्वारा लोक कलामंच की प्रस्तुति दी जाएगी।
  • 13 फरवरी को रायपुर के मनोज सेन द्वारा लोक छत्तीसगढ़ कार्यक्रम एवं मनेंद्रगढ़ की जसमीत कौर द्वारा जसगीत जागरण का आयोजन किया जाएगा।
  • 14 फरवरी को दुर्ग के राजेंद्र साहू द्वारा लोक मंच कला और भाटापारा के प्रांजल सिंह राजपूत द्वारा भरथरी कला की प्रस्तुति दी जाएगी।

समापन पर अरुण गोविल रहेंगे मुख्य आकर्षण

15 फरवरी को राजिम कुंभ कल्प मेला के समापन अवसर पर रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता अरुण गोविल मुख्य आकर्षण रहेंगे। इसके साथ ही बिलासपुर की गीतिका द्वारा बांसुरी वादन एवं गायन तथा गरियाबंद के यशवंत भेडिया द्वारा लोक मंच की प्रस्तुति दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम कुंभ 2026 : लोकप्रयाग की झमाझम प्रस्तुती, दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति से कराया रूबरू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button