नवापारा ब्रेकिंग: धारदार गड़ासा के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा पुलिस ने सोमवारी बाजार देवार मोहल्ला क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर गाली-गलौच कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार गड़ासा जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार 6 फरवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सोमवारी बाजार देवार मोहल्ला नवापारा में एक व्यक्ति हाथ में लोहे का धारदार गड़ासा लेकर मोहल्ले में गाली-गलौच कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उक्त व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भुवनेश्वर पिता रमेश देवार (28 वर्ष) निवासी सोमवारी बाजार बताया।

आरोपी को मौके पर हिरासत में लेकर थाना लाया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी के कब्जे से गड़ासा को जब्त कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेज दिया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना गोबरा नवापारा से उपनिरीक्षक अरुण कुमार साहू एवं आरक्षक सनत पाल की विशेष भूमिका रही।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

वारदात या साजिश? ग्राम पंचायत कुर्रा में रहस्यमयी चोरी, सचिव कक्ष का ताला तोड़कर नकदी व 30 वर्षों के अभिलेख ले उड़े अज्ञात चोर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button