वेलेंटाइन वीक में पार्क बना अश्लीलता का केंद्र, सोशल मीडिया पर कपल रोमांस का वायरल वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होते ही पार्क में खुलेआम अश्लील हरकतों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में युवक-युवतियां बेखौफ होकर इश्क लड़ते और अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पार्क प्रबंधन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

परिवारों ने बनानी शुरू की पार्क से दूरी

वायरल वीडियो मध्यप्रदेश के सागर जिले में बने अटल पार्क का बताया जा रहा है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बने अटल पार्क में पांच रुपये का टिकट लेकर घंटों तक पार्क में डेरा जमाए रहने वाले युवक-युवतियों की गतिविधियों से आम लोग असहज महसूस कर रहे हैं। नतीजतन, बच्चों और परिवारों के लिए बना यह पार्क अब लोगों की नजर में असुरक्षित और असहज स्थान बनता जा रहा है।

पार्क की छवि धूमिल

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बने इस पार्क से जुड़े वायरल वीडियो ने लोगों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है। नागरिकों का कहना है कि जिस पार्क का उद्देश्य स्वच्छ वातावरण, संस्कार और पारिवारिक मनोरंजन था, वह आज बदनामी का कारण बनता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पार्क प्रबंधन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क में सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी की व्यवस्था कितनी प्रभावी है? सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता के मामलों में अब तक सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।

कार्रवाई की उठी मांग

शहरवासियों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि पार्क में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। वायरल वीडियो में शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

कॉलेज कैंपस में रोमांस करते पकड़ा प्रेमी युगल, भीड़ ने युवक को पीटा; पुलिस दोनों को थाने ले जाकर कर रही पूछताछ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button