नवापारा में फिर चोरी की वारदात, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार, अज्ञात चोर के खिलाफ FIR दर्ज

घर में सेंधमारी कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा इलाके में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। घर में अज्ञात चोरों द्वारा सेंधमारी कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम भुरका निवासी पीड़ित युगल सेन ने पुलिस को बताया कि वह नाई का काम करने के साथ-साथ कृषि कार्य भी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री रहती है, जबकि बड़ी बेटी का विवाह हो चुका है। पीड़ित ने बताया कि उसने छोटी बेटी की शादी के लिए सोने-चांदी के जेवरात खरीदकर घर के दीवान और पलंग के अंदर रखे चादर वाले पेटी में सुरक्षित रखे थे।

पड़ोसन की सूचना पर खुला चोरी का राज

05 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पूरे परिवार के साथ ग्राम तेंदूकोना, जिला महासमुंद में बड़ी बेटी सुप्रभा सेन के बच्चों के नामकरण संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गया था। 06 फरवरी की सुबह करीब 08 बजे उसके पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि पीड़ित के घर का दरवाजा खुला हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है। सूचना मिलते ही युगल सेन अपने परिवार के साथ वापस ग्राम भुरका पहुंचे।

जेवरात और नकदी चोरी

घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कमरे का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। दीवान, पलंग और गोदरेज आलमारी खुले हुए थे तथा चादर वाला पेटी टूटा हुआ था। अज्ञात चोरों ने पेटी में रखे गए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी को चोरी कर लिए थे। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

घरों के बाहर से सिटकनी लगाकर जेवरात ले उड़े चोर, नवापारा में चोरी और नकाबपोशों का खौफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button