सहकर्मी से दुष्कर्म कर बनाए अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर लाखों रुपए वसूले, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी का झांसा देकर सहकर्मी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये की उगाही भी की। मामले की शिकायत पर पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

काम करने के दौरान बढ़ी नजदीकियां

पीड़िता ने पंडरी थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह वर्ष 2019 से 2025 तक एक रिलायंस स्टोर में कार्यरत थी, जहां आरोपी नित्या कुमार बरिहा भी काम करता था। इसी दौरान आरोपी ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का झांसा देकर मोवा-पंडरी क्षेत्र स्थित किराए के मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

ब्लैकमेलिंग का आरोप

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने पैसों की जरूरत बताकर 18 जनवरी 2025 को उससे ऑनलाइन 52 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने धमकी दी कि उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है और पैसे नहीं देने पर उसे वायरल कर देगा। इस तरह आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल करते हुए ऑनलाइन और नकद माध्यम से कुल 3 लाख 67 हजार रुपये वसूल लिए।

घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तार

शिकायत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ दिनों तक फरार रहने के बाद पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली, जिसके आधार पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी द्वारा मोबाइल वापस न करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने की बात सामने आई है, जिससे ब्लैकमेलिंग की पुष्टि हुई। इसके चलते मामले में धारा 308(2) और 238 बीएनएस भी जोड़ी गई हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button