राजिम ब्रेकिंग : दो बाइकों की टक्कर, 100 मीटर तक सड़क पर घसीटाया बाइक, एक युवक की हालत गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम-गरियाबंद मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक बाइक लगभग 100 मीटर तक सड़क पर घसीटती चली गई। दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना राजिम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, सुरसाबांधा का एक परिवार अपने बच्चे के इलाज के लिए नवापारा पहुंचा था। वे इलाज के बाद वापस गाँव लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जिस बाइक ने टक्कर मारी वह बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर 100 मीटर घसीटते हुए सड़क के दूसरे छोर पर पहुंच गई, जिससे बाइक सवार घनाराम ध्रुव के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं उसी बाइक में  सवार ओमप्रकाश ध्रुव को भी चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक पर सवार परिवार राजिम से सुरसाबांधा की ओर जा रहा था, तभी दूसरी बाइक होटल से सामान लेकर तेज रफ्तार से सड़क पर निकली थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। गनिमत रही की पहले बाइक में सवार परिवार को ज्यादा चोटे नहीं आई और मासूम बच्चा भी सुरक्षित रहा।

युवक की हालत चिंताजनक

घटना के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। दोनों युवकों में घनाराम ध्रुव की हालत चिंताजनक बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है। दोनों घायल युवक ग्राम करमदा जिला बलौदाबाजार के निवासी बताए जा रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: एक घंटे में तीन सड़क हादसे, चार युवकों की मौत, दो गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button