गरियाबंद के जंगल में माओवादियों डंप पर बड़ी कार्रवाई: 46.31 लाख नकद, हथियार-गोला बारूद और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सांपसाटी जंगल/पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखी गई भारी मात्रा में नगद राशि, हथियार, गोला-बारूद और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री बरामद की गई है। संयुक्त कार्रवाई जिला पुलिस बल गरियाबंद की ई-30 ऑप्स टीम और डीआरजी धमतरी ने की है।

पुलिस के अनुसार शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से पूछताछ के दौरान प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के शीर्ष नेताओं द्वारा उक्त क्षेत्र में डम्प छिपाकर रखे जाने की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर 28 फरवरी 2026 को संयुक्त टीम को चिन्हित स्थान पर रवाना किया गया। सघन सर्चिंग के दौरान पहाड़ी क्षेत्र के अलग-अलग ठिकानों से डम्प बरामद किया गया।

नकद समेत हथियार और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त

बरामद सामग्री में 46,31,500 रुपये नकद (छियालिस लाख इकत्तीस हजार पांच सौ रुपये), 1 भरमार बंदूक, 33 भरमार राउंड, 1 सुरका रायफल, 32 बीजीएल सेल, 1 लैपटॉप, 2 मोबाइल फोन, 10 इंसास राउंड, 11 एसएलआर राउंड, 45 एके-47 राउंड, 41 नग .303 राउंड, 23 सिंगल शॉट राउंड, 26 नग 12 बोर राउंड, 13 इलेक्ट्रॉनिक व 10 नॉन-इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर सहित भारी मात्रा में नक्सली साहित्य एवं अन्य सामग्री शामिल है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान और पुनर्वास योजना के प्रभाव से जनवरी 2026 तक धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के सूचीबद्ध सक्रिय माओवादियों को या तो समाप्त करने या आत्मसमर्पण कराने में सफलता मिली है। इस डम्प की बरामदगी से भविष्य में संभावित माओवादी घटनाओं को विफल करने में मदद मिलेगी। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद पुलिस की कार्रवाही : सातमारी पहाड़ी से 4 ऑटोमैटिक हथियार बरामद, नक्सली हिंसा की साजिश नाकाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button