हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का रायपुर कलेक्टर ने किया सम्मान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले शासकीय स्कूल के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का टाउन हॉल में सम्मान किया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में शामिल सभी उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और शिक्षकों को भी बधाई दी।

कलेक्टर ने कहा कि आज हम सभी मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर रहे हैं, जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कर जिले का नाम रौशन किया है, ये हमारे जिले के गौरव हैं। कलेक्टर ने कहा कि मिशन उत्कर्ष के तहत एक कार्ययोजना बनाई गई थी। जिसकी अपेक्षाकृत बेहतर परिणाम मिले। इसके लिए शिक्षकगण बधाई के पात्र हैं। आशा है कि आने वाले समय में इससे भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर जिले के 17 विद्यार्थी मेरिट सूची में शामिल, कलेक्टर ने बच्चों को दी शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button