कान्हा की भक्ति में रंगा अमलीडीह, कौहबाहरा पारा में जन्माष्टमी पर मचा धमाल

महिलाओं ने भी फोड़ी मटकी, दही हांडी से लेकर जलेबी-बोरा दौड़ तक बच्चों ने दिखाया उत्साह

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पिथौरा के समीपस्थ ग्राम अमलीडीह के कौहबाहरा पारा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस बार भक्ति, उत्साह और उमंग के रंग में सराबोर नजर आया। महिला ग्रुप की ओर से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जन्माष्टमी पर धार्मिक आयोजन के साथ बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पूरे मोहल्ले में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा और शाम होते-होते आयोजन में लोगों की भीड़ जुटती गई।

जन्माष्टमी के अवसर पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती की। इसके बाद भगवान को भोग अर्पित किया गया और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं प्रसादी का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिताओं ने आयोजन में चार चांद लगा दिए।

दही हांडी और मटका फोड़ बना आकर्षण

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण दही हांडी और मटका फोड़ प्रतियोगिता रही। बच्चों और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वहीं इस बार पहली बार महिलाओं ने भी मटका फोड़ प्रतियोगिता में भाग लेकर खूब उत्साह दिखाया। महिलाओं के मटका फोड़ते ही मौके पर मौजूद लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बच्चों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया दम

महिला ग्रुप की ओर से छोटे स्कूली बच्चों के लिए भी कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें मटका फोड़, दही लूट, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़ और बोरा दौड़ सहित कई प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता बच्चों को कॉपी, पेंसिल, पेन, कंपास बॉक्स सहित अन्य उपयोगी सामग्री पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।

सैकड़ों लोगों की रही सहभागिता

आयोजन को सफल बनाने में महिला ग्रुप की प्रियंका सेन, उर्वशी साहू, गायत्री सिन्हा, देवकी साहू, रामेश्वरी डडसेना, प्रियंका देवदास, मंजू साहू, गीता यादव, बेदबाई साहू, गीता साहू, दुर्गा निषाद और जुगल ठाकुर सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

जन्माष्टमी के इस भव्य आयोजन में कौहबाहरा पारा के सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। भजन-कीर्तन, महाआरती, प्रसादी, दही हांडी और विभिन्न प्रतियोगिताओं के चलते पूरा मोहल्ला देर तक कृष्ण भक्ति में डूबा रहा। महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस आयोजन को खास बना दिया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

‘गोविंदा आला रे’ के जयकारों से गूंजा पसरदाकला, विधायक रोहित साहू ने दी विकास कार्यों की सौगात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button