नवापारा में शुष्क दिवस पर बेच रहा था शराब, पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कोचिया

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गोबरा नवापारा में शुष्क दिवस पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध शराब बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे एक शराब कोचिया को नवापारा पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी सोमवारी बाजार स्थित चबूतरा के पास काले रंग के पिट्ठू बैग में देशी शराब भरकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 62 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की।
पुलिस के अनुसार 4 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि सोमवारी बाजार गोबरा नवापारा के चबूतरा के पास एक व्यक्ति काले रंग का पिट्ठू बैग लेकर बैठा है और उसमें अवैध शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
11.160 लीटर शराब जप्त
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक निषाद, पिता विष्णु निषाद, उम्र 48 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13 लटर्रा पारा, गोबरा नवापारा बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे में रखे काले रंग के पिट्ठू बैग से 62 पौवा देशी मंदिरा मसाला शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 11.160 बल्क लीटर है, जिसकी कीमत करीब 6,200 रुपये बताई गई है।
शराब रखने और बिक्री के संबंध में आरोपी से लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 251/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे रायपुर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा में फिर चाकूबाजी और लूटपाट, चार बदमाशों ने युवक को घेरा, मोबाइल-नकदी लूटकर फरार











