गरियाबंद पुलिस की ’होली स्पेशल’ मुहिम : शांति भंग करने वालों पर कड़ा प्रहार, आबकारी, जुआ और एम.वी. एक्ट के तहत हुई कार्यवाही
शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों पर (Drink and Drive) के तहत कार्यवाही किया गया

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में होली त्योहार में शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु गरियाबंद पुलिस द्वारा ‘ होली स्पेशल ’ मुहिम चलाया जा रहा है। इस मुहिम के तहत समस्त थाना प्रभारियों को हुड़दंगियों और अवैध नशे के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के साथ शांति भंग करने वालों पर प्रतिबंधात्मक एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग सक्रिय कर कार्यवाही किया गया है।
अवैध शराब एवं आबकारी एक्ट
होली पर्व के दौरान अवैध शराब की बिक्री और परिवहन को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर विभिन्न थाना क्षेत्रों मे दबिष दे कर थाना गरियाबंद से दो प्रकरणों में 40 लीटर अवैध शराब जप्त, थाना फिंगेष्वर से 02 प्रकरणो में 12 लीटल अवैध शराब जप्त, थाना छुरा से 04 प्रकरणों में 46.880 लीटर अवैध शराब जप्त, थाना देवभोग से 02 प्रकरणों में 16 लीटर अवैध शराब जप्त, थाना अमलीपदर से 01 प्रकरण में 06 लीटर अवैध शराब जप्त इस प्रकार कुल अवैध शराब के 11 प्रकरणों में 120 लीटर शराब जप्त किया गया है। इस प्रकार आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 11 मामले दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।
जुआ एवं सट्टा पर रेड

शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले जुआरियों पर नकेल कसते हुए थाना छुरा ने कई ठिकानों पर छापेमारी की। जुआ एक्ट के तहत 01 प्रकरण में 6,620 रूपये नकद राशि और ताश की पत्तियां बरामद कर 06 जुआरियों के विरुद्ध जुआ का मामला दर्ज किया गया।
यातायात नियमों का उल्लंघन
नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर (Drink and Drive) धारा 185 एम.व्ही. एक्ट के तहत थाना देवभोग के द्वारा 05 प्रकरण, थाना राजिम से 03 प्रकरण, थाना पाण्डुका 02 प्रकरण कुल 10 प्रकरणों में कार्यवाही किया गया है। इसके अतिरिक्त एम.व्ही. एक्ट के अन्य धारों के तहत थाना फ़िंगेश्वर से 10 प्रकरण, थाना थाना पाण्डुका से 05 प्रकरण, थाना देवभोग से 15 प्रकरण, थाना पीपरछेड़ी से 05 प्रकरण इस प्रकार कुल 35 प्रकरणों में चालानी कार्यवाही किया गया है। चेकिंग के दौरान ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से जांच कर कार्यवाही गई। साथ ही, बिना हेलमेट, तीन सवारी और बिना दस्तावेज वाहन चलाने वाले के विरुद्ध चालान काटे गए।
गुंडा-निगरानी बदमाशों की चेकिंग
जिले के समस्त थानों में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को तलब कर उनकी चेकिंग की गई। आदतन अपराधियों को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर उनके विरुद्ध अवैधानिक कार्यवाही की जाएगी। वहीं होली त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत 11 प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें बोन्ड ओवर कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक का संदेश
“होली भाईचारे का त्योहार है। गरियाबंद पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। यदि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने या महिलाओं के साथ अभद्रता करने की कोशिश करेगा या प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शोसल मीडिया या अन्य इलेक्ट्रानिक प्लेट फार्म के माध्यम से गलत जानकारी फैलाने वालों को बख्शा नही जाएगा। सुरक्षित रहें, खुशियां मनाएं।“
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r











