होली मनाने घर जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को वाहन ने मारी टक्कर, भाई की मौत से परिवार में पसरा मातम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– होली त्योहार के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। होली मनाने घर लौट रहे भाई-बहन को तेज रफ्त्तार वाहन ने टक्कर मार दी, हादसे में भाई की मौत हो गई वहीं उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई। घटना कबीरधाम जिले की है।
जानकारी के अनुसार, मृतक अमर दीवान रायपुर में पढ़ाई करता था। वह होली का त्योहार मनाने अपनी बहन के साथ बाइक से अपने गांव बोड़तरा लौट रहा था। नेशनल हाईवे-30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर बिरकोना के पास जब वह पहुंचा, इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमर दीवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। होली के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप की रफ्तार बहुत ज्यादा थी, जिसके कारण चालक ने संतुलन खो दिया और यह घटना हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से वाहन की तलाश कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r











