गरियाबंद में तंबाकू बेचने वालों पर बड़ी कार्रवाई: दुकानदारों में मचा हड़कंप, सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान करने वालों पर भी लगा जुर्माना

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में तंबाकू उत्पादों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास सघन जांच कर कोटपा एक्ट-2003 के तहत 68 मामलों में चालानी कार्रवाई की। इस दौरान कुल 3 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।

संयुक्त टीम ने देवभोग विकासखंड अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और नाबालिगों को तंबाकू बेचने पर विशेष निगरानी रखी। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे माचिस, लाइटर, ऐश ट्रे जैसे धूम्रपान को बढ़ावा देने वाले सामान खुले में न रखें और दुकानों में “धूम्रपान निषेध” बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाएं।

औषधि निरीक्षक धरमवीर सिंह ध्रुव ने तंबाकू नियंत्रण कानून की जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। वहीं रोशनी राजपूत ने किराना दुकानों, होटलों और फल दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री में अखबार के उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान टीम ने देवमाता निजी अस्पताल की फार्मेसी का भी औचक निरीक्षण किया, जहां दवाओं के भंडारण और रिकॉर्ड की जांच की गई। अभियान के दौरान नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए तंबाकू और नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा, अभनपुर सहित रायपुर जिले में स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री करने वालों पर हुई कार्रवाई, कई दुकानदारों पर लगा जुर्माना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button