कवयित्री सरोज कंसारी ‘रत्नांचल रत्न’ से सम्मानित, विधायक जनक राम ध्रुव ने सिरकट्टी आश्रम में किया विभूषित, शुभचिंतकों ने दी बधाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सिरकट्टी आश्रम कुटेना में रत्नांचल साहित्य एवं जनकल्याण संस्था, जिला गरियाबंद द्वारा गरिमामयी ‘साहित्यकार सम्मान एवं पुस्तक विमोचन’ समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ ही, साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रचनाकारों को ‘रत्नांचल रत्न 2026 सम्मान’ से नवाजा गया।

कार्यक्रम में हिंदी साहित्य-संसार की सशक्त कवयित्री एवं लेखिका सरोज कंसारी को भी उनकी अविरल साहित्यिक साधना हेतु ‘रत्नांचल रत्न’ सम्मान से नवाजा गया। सम्मान ग्रहण करने के पश्चात सरोज कंसारी ने एक अच्छा गीत “कोमल है कमजोर नहीं, तू शक्ति का नाम ही नारी है” की ओजस्वी प्रस्तुति दी। इस गीत ने उपस्थित जनसमूह में नारी शक्ति के प्रति नई प्रेरणा का संचार किया।

साहित्य तथा समाज का संगम

इस अवसर पर सरोज कंसारी ने रत्नांचल संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कला, साहित्य और जनकल्याण के क्षेत्र में संस्था के प्रयास सराहनीय हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यकार, गणमान्य नागरिक और संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस उपलब्धि पर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सुकुमार शाहिर, वैदिक प्रकाशन, हरिद्वार के मीडिया प्रभारी तथा संपादक युगपुरुष कविवर ‘सूर्य’, भारतीय मनीषा के प्रखर आध्यात्मिक चिंतक, दार्शनिक एवं साहित्यकार, नगर अध्यक्ष गोबरा नवापारा ओमकुमारी साहू, योगिता सिन्हा समाजसेवी, डॉ. राजेंद्र गादिया, सहदेव कंसारी, संतोष सोनकर मंडल, उद्घोषक मनोज सेन, कल्याणी कंसारी, शिक्षक नरेश यादव, नरेन्द्र साहू, गोविंदा कंसारी, रेखा, प्रमेन्द्र कंसारी, प्रिया विजय जय, ईशु कंसारी, दुलारी देवांगन, कंसारी महिला संगठन नवापारा सहित अनेक शुभचिंतकों ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद जिला स्तर पर सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को कलेक्टर ने किया सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button