संत कबीर जयंती महोत्सव 2026 : सोनपैरी आश्रम में 3 दिन गूंजेगी कबीरवाणी; राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा-राजिम :– महान संत, समाज सुधारक एवं मानवता के अमर पुजारी संत शिरोमणि सतगुरु कबीर साहेब की जयंती सोनपैरी आश्रम में अभूतपूर्व श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। 27 जून से 29 जून तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियां आश्रम परिसर में युद्धस्तर पर चल रही हैं। आश्रम को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और देशभर से आने वाले संत-महात्माओं तथा श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यापक व्यवस्था की जा रही है।

सोनपैरी आश्रम के प्रभारी देवकर साहेब ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि मानवता, समरसता और सामाजिक जागरण का विराट संगम होगा। महोत्सव में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि ,विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

संदेश को जन-जन तक पहुंचाना

उन्होने बताया कि इस विशेष अवसर पर राष्ट्रीय संत असंग देव साहेब स्वयं उपस्थित रहेंगे। उनके पावन सानिध्य में देश-विदेश से आने वाले संत, धर्माचार्य, समाजसेवी, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां सहभागी बनेंगी। पूरे आयोजन के दौरान कबीरवाणी का गायन, सत्संग, भजन, प्रवचन, आध्यात्मिक चिंतन, संत सम्मेलन तथा सामाजिक समरसता पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य संत कबीर के समता, सदभाव,सेवा और मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति के मूल मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश भी दिया जाएगा।

आश्रम प्रभारी देवकर साहेब ने बताया कि 28 जून को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक, प्रांत संघचालक सहित संघ के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष विचार-विमर्श किया जाएगा। बताया कि पूज्य राष्ट्रीय संत असंग देव महाराज ने प्रदेश एवं देशवासियों से इस आध्यात्मिक महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि संत कबीर के विचार आज भी समाज को एकता, प्रेम, भाईचारे और मानवीय मूल्यों का मार्ग दिखाते हैं। ऐसे में यह महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को नई दिशा देने वाला प्रेरणादायी उत्सव साबित होगा। सोनपैरी आश्रम में होने जा रहा यह तीन दिवसीय आयोजन क्षेत्र के सबसे बड़े आध्यात्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में से एक माना जा रहा है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में अभी से भारी उत्साह और उत्सुकता देखने को मिल रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

मां कौशल्या धाम में साहू समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन संपन्न, हजारों समाजिकजन हुए शामिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button