रेड्डी अन्ना ऐप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज )नवापारा राजिम :- आई.पी.एल. क्रिकेट मैच शुरू होते ही सटोरियों का त्योहार आ जाता है इन सटोरियों पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2023 के सीजन में क्रिकेट मैच पर  सट्टा संचालित करने वालों एवं इस कारोबार में शामिल लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोबरानवापारा क्षेत्र मे साहू गुड्डी सूरज टेलर्स के सामने स्थित एक मकान में एक व्यक्ति द्वारा ऑनलाईन सट्टा संचालित किया जा रहा है।जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा गोबरानवापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान स्थित मकान में जाकर छापा मार कार्यवाही किया गया। छापे  के दौरान मकान में 01 व्यक्ति उपस्थित था, पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सिद्धार्थ बंगानी  निवासी गोबरानवापारा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे मोबाईल फोन को चेक करने पर मोबाईल फोन में रेड्डी अन्ना ऐप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करना पाया गया।

जिस पर सटोरिया सिद्धार्थ बंगानी  को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर सटोरिया के विरूद्ध थाना गोबरानवापारा में अपराध पंजीबद्ध कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल